Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पीड़ित परिवार से मिलने कांडा गांव पहुंचे विधायक
  • रुद्रप्रयाग

पीड़ित परिवार से मिलने कांडा गांव पहुंचे विधायक

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मंगलवार को गुलदार प्रभावित गांव कांडा पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही ग्रामीणों से भी वार्ता की। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देखते हुए वन मंत्री से गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की। विधायक ने वन विभाग के कार्मिकों को ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति सर्तक रहने को कहा। कांडा पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी के सम्मुख महिलाओं ने कहा कि गुलदार को जल्द शूट करने की इजाजत दिलाई जाए। घटना को चार दिन बीत गए हैं किंतु अब भी लोग दहशत के साये में जी रहे हैं।
वन विभाग को गुलदार शूट करने की परमिश्न नहीं दी जा रही है। महिलाओं ने कहा कि जो वन कर्मी तैनात हैं उनके पास भी पर्याप्त हथियार नहीं दिए गए हैं। महज लाठी के भरोसे ही वे तैनात है। ऐसे में ग्रामीणों के साथ ही वन कर्मियों को भी खतरा है। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के हित में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दूरभाष पर वन मंत्री से वार्ता की और कहा कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाए। विधायक ने कहा कि गुलदार से लोगों को पूरी सुरक्षा दिलाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख रतनगढ़-भणगा-कुनियाली तक सड़क को जोड़ने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मेहरवान सिंह, निर्वतमान क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: रेखा आर्या
Next: देवप्रयाग में बस और कार की भिड़ंत में छह लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.