Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई, जिसमें ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा ताकुला ब्लॉक के बिजोरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण, जिला चिकित्सालय में डिस्ट्रिक्ट आईपीएचएल लैब के निर्माण, उत्तराखंड कृषि उत्पादक विपणन बोर्ड द्वारा लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण तथा ब्रिटकुल द्वारा मेडिकल कॉलेज में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य शामिल हैं।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। सभी कार्यदायी संस्थाओं ने पीपीटी के माध्यम से अपने-अपने कार्यों की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया।जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बुनियादी ढांचे का विकास जनता की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. पंत सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अदालत ने डिजिटल अरेस्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की
Next: महिला यात्री का बैग चोरी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.