Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
  • अल्मोड़ा

मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान न होने से नाराज़ राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। खतौनी में अंश निर्धारण में आ रही समस्याओं और राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन लाने की मांग को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवकों ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खतौनी में अंश निर्धारण प्रक्रिया जटिल हो चुकी है और संसाधनों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई बार शासन को ज्ञापन भेजने और मांगों से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन नहीं किया गया है, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य करने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरने में संघ के संरक्षक हेम पांडेय, अध्यक्ष आशुतोष लोहनी, महासचिव नवीन चंद्र, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कैड़ा, सह सचिव गोपाल बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल आर्या समेत पंकज शर्मा, जगदीश प्रसाद, चंद्रशेखर काण्डपाल, भुवन तिवारी, हेमा टम्टा और पूनम राज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार जमीन घोटाला: दो आईएएस, एक पीसीएस समेत सात अधिकारी निलंबित, अब तक दस पर गिरी गाज
Next: केदारनाथ धाम में जून में बर्फबारी, यात्रियों में उत्साह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.