Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 5.97 लाख के गबन का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 5.97 लाख के गबन का आरोप

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक सोमवार को शिक्षक भवन रुद्रपुर में हुई। बैठक में बैंक के खाते से नियम विरुद्ध धन निकासी कर सार्वजनिक राशि के गबन का आरोप लगाया है। वहीं बैंक प्रबंधन का घेराव किया। बैठक में सर्वसम्मति से गबन की निंदा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी तथा बैंक प्रबंधन को पत्र देकर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के पश्चात बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज एवं खटीमा विकासखंडों के प्रतिनिधियों ने बैंक प्रबंधन का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। संगठन ने बैंक को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई द्वारा 17 मई 2025 को पूर्व पदाधिकारियों गुलाब सिंह सिरोही, शैलेश जोशी और नितेन्द्र गिल को पद से हटाकर नई समिति गठित की गई थी।
इसकी जानकारी प्रमाणित दस्तावेजों सहित 20 मई को बैंक को दे दी गई थी। उस समय खाते में ₹8,22,088.70 की शेष राशि थी। आरोप लगाया कि इसके बावजूद बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 20 मई से 26 मई 2025 के बीच पुराने पदाधिकारियों को खाते से 5,97,630 की राशि अवैध रूप से निकालने दी गई। संगठन का आरोप है कि बैंक अधिकारियों के साथ साजिशन गबन किया गया है। संगठन ने बैंक को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर गबन की गई राशि की प्रतिपूर्ति नहीं की गई तो बैंक प्रबंधन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कमान सामंत, दिनेश सिंह, करुणेश जोशी, हृदेश चौहान, हुकुम नयाल, डॉ. कमल भाटिया, तरुण कालरा, संजीव बुधौरी आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Next: खराब बोर्ड रिजल्ट सीआर में दर्ज करने का जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.