Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों व ग्रामीणों में हुई हिंसक झड़पें
  • राष्ट्रीय

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों व ग्रामीणों में हुई हिंसक झड़पें

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
rns featured image new

अलीपुर एसएचओ पर तलवार से किया गया हमला

नई दिल्ली(आरएनएस)। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और खुद को स्थानीय निवासी बता रहे लोगों के बड़े समूह के बीच शुक्रवार को झड़पें हो गईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े।
स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि किसान सिंघु सीमा पर प्रदर्शन स्थल को खाली करें क्योंकि उनके मुताबिक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर आंदोलनकारी किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प के दौरान दिल्ली पुलिस के अलीपुर थाना प्रभारी पर तलवार से हमला किया गया है। जबकि एसएचओ नरेला पत्थर लगने घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई है। वहीं, हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ये लोग हाईवे खाली करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली की सिंघु सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर किसान संगठनों के खिलाफ गांव वाले सडक़ों पर उतर आए। उन्होंने मांग की है कि तुरंत राजमार्ग को खाली किया जाए। गौरतलब है कि गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भी तनाव था। गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात की गई थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को बॉर्डर खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोल्ड वीडियो शेयर करती थी महिला, पति ने मासूम बेटी के सामने 14 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
Next: जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित नहीं समाप्त करें

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.