Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शंखनाद, 29 मई को पुरी से होगा शुभारंभ
  • राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शंखनाद, 29 मई को पुरी से होगा शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ परिणाम उन्मूलक कार्यक्रम है

कृषि अनुसंधान के लिए मोदी सरकार में फंड की कमी नहीं आएगी

हमारे कृषि संस्थानों में वो ताकत है, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानेगी

29 मई से 12 जून तक देशव्यापी अभियान के जरिए लगभग 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद होगा

 

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 मई को श्री जगन्नाथ की पावन नगरी पुरी, ओडिशा से शुभारंभ होगा। इस अभियान के जरिए देशभर के किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

इस अभियान की तैयारियों के तहत शनिवार को दिल्ली स्थित पूसा कैंपस के सुब्रहमण्यम हॉल में एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिकों, शिक्षकों और संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), 113 ICAR संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, प्राध्यापक एवं अन्य अधिकारी भी वर्चुअल व प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे।

श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा, “मैं सत्ता के सुख के लिए कृषि मंत्री नहीं बना हूं, बल्कि किसानों की सेवा, कृषि उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।” उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का शोध, उन्नत बीज, स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल जानकारी और उर्वरकों का संतुलित उपयोग किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक परिणामोन्मुख कार्यक्रम है, जिसका असर इसी खरीफ सीजन में देखने को मिलेगा—उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी के रूप में।

श्री चौहान ने कृषि को “हृदय और लगाव” का विषय बताया और कहा कि “खेती को जिया जाता है, इसमें भावना और समर्पण दोनों आवश्यक हैं।” उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे अपने शोध को वैश्विक स्तर पर स्थापित करें, क्योंकि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानों में वह सामर्थ्य है जिसे पूरी दुनिया मानेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कृषि अनुसंधान के लिए धन की कोई कमी नहीं होने देगी।

अभियान का दायरा और उद्देश्य
29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिकों की टीमें देश के 700 से अधिक जिलों में गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेंगी। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, मछली पालन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, वैज्ञानिक व नवोन्मेषी किसान भी शामिल होंगे। लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित भाकृअनुप–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अल्मोड़ा और हवालबाग स्थित सभागारों में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने देखा। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत तथा भाकृअनुप–सीआईसीीएफआर, भीमताल के निदेशक डॉ. अमित पांडे समेत अनेक वैज्ञानिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

श्री चौहान ने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस अभियान के सफल समापन के बाद देश उन्हें कृतज्ञता के साथ याद करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Next: 16 साल बाद सबसे जल्दी दस्तक देगा मानसून! अगले 24 घंटों में केरल पहुंचेगा, देशभर के किसानों को मिलेगी राहत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.