Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कंडवाल ने ली सिंचाई कार्य मंडल अल्मोड़ा की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

कंडवाल ने ली सिंचाई कार्य मंडल अल्मोड़ा की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति ऋषि कंडवाल द्वारा सिंचाई कार्य मंडल अल्मोड़ा के नियंत्रण अधीन खंडों की समीक्षा बैठक ली गई। अल्मोड़ा नगर में एक होटल के सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में उन्होंने अल्मोड़ा जनपद की सिंचाई प्रणाली तथा सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सिंचाई विभाग के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के लिए जरूरी है, कि कार्यों में गुणवत्ता तथा मितव्ययिता जरूर हो। कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण करें तथा यह देखें कि खेती वाले क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव ऐसे बनाए जाएं कि उससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाएं तथा उनके माध्यम से विभाग के संज्ञान में आ रही समस्याओं का निवारण करें। विभाग की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अल्मोड़ा मोहन सिंह रावत द्वारा उपाध्यक्ष को अवगत कराया कि सिंचाई खंड अल्मोड़ा के कार्य क्षेत्र में चार उपखंड स्थित हैं, जिसमें सिंचाई खंड अल्मोड़ा द्वारा बैराज निर्मित तथा कुल 128 नहरें तथा वर्तमान में आपदा न्यूनीकरण का कार्य प्रगति पर है। समीक्षा बैठक में चारों खंडों के  अधिशासी अभियंता भी मौजूद थे। सहायक अभियंता प्रथम खंड अल्मोड़ा इंजीनियर प्रशांत पंत द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नान/छोटी कोसी में बैराज का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य को करने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सिंचाई खंड अल्मोड़ा द्वारा तपस्या पथ का निर्माण कार्य काकड़ीघाट के पास कराया जाएगा। उक्त कार्य काकड़ीघाट के समीप टीआरसी के पास किया जाना है तथा योजना का प्राक्कलन गठित किया जा रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य जनभावनाओं के अनुरूप हों। जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाए। यहां  मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई अल्मोड़ा मो. जावेद अनवर, ई ई सिंचाई रानीखेत ललित मोहन कुड़ियाल, ईई सिंचाई कपकोट जगत सिंह बिष्ट, ईई सिंचाई बागेश्वर कमल कांत जोशी, इंजी मनीष कुमार समेत, जनप्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामनगर अस्पताल में ई रिक्शा से शव ढोने पर बैठी जांच
Next: उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने यूपीसीएल मैनेजमेंट को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.