Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोविंदनगर में शराब की पेटियों से भरी कार पकड़ी
  • देहरादून

गोविंदनगर में शराब की पेटियों से भरी कार पकड़ी

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

–  कार में अंग्रेजी शराब की 11 पेटियां इनमें से एक बीयर की पेटी  थी
–  दिनदहाड़े शराब तस्करी से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नशा तस्करी में पुलिस की तमाम कोशिशों की हकीकत शुक्रवार को गोविंदनगर में सामने आ गई। यहां एक स्थानीय व्यापारी नेता ने ही शराब की पेटियों से भरी कार को पकड़ लिया। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शराब की पेटियां तस्करी कर रायवाला से यहां पहुंचाने का जिक्र सुनाई दिया। यह घटना शाम करीब चार बजे की है। व्यापारी नेता पंकज गुप्ता के मुताबिक एक कार से गोविंदनगर की झुग्गी-झोपड़ी में शराब खेप पहुंची। उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो कार में अंग्रेजी शराब की 11 पेटियां थी। इनमें से एक बीयर की पेटी थी। बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार और शराब के साथ ही मौके से एक बिना नंबर का एक स्कूटर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नशा तस्करी की रोकथाम को प्रभावी प्रयास में जुटी है। वहीं, इस घटना से न सिर्फ ऋषिकेश में नशा तस्करी की पोल खुली, बल्कि रायवाला से लेकर शहर तक पुलिस के रोकथाम के प्रयासों की सच्चाई भी सामने आ गई। दिनदहाड़े शराब तस्करी के इस मामले से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णवाल ने की अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के विकास योजनाओं की समीक्षा
Next: ऋषिकेश के सिनेमाघर में गढ़वाली फिल्म निखणयां जोग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.