Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कर्मचारियों की तैनाती को पार्षद और वार्डवासियों का धरना
  • ऊधम सिंह नगर

कर्मचारियों की तैनाती को पार्षद और वार्डवासियों का धरना

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप पश्चिमी स्थित वार्ड नंबर चार में कर्मचारियों की कमी से सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वार्ड के विस्तार के बाद भी कर्मचारियों की संख्या में कोई इज़ाफा नहीं किया गया है। शुक्रवार को नाराज़ वार्डवासी पार्षद सुशील मंडल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। पार्षद का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद सुशील मंडल ने बताया कि वार्ड के लिए नगर निगम ने कुल पांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें से एक नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आता है।
जो चार कर्मचारी हैं, वह संपूर्ण वार्ड के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और पूरे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। धरने की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड में दो अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही वार्ड से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है। इस दौरान सौरभ बेहड़, अर्जुन विश्वास, पार्षद सुशील मंडल,गौरभ खुराना, वार्ड अध्यक्ष भुवनेश कुमार, उत्तम मंडल, अर्चना, रेनू, सुनीता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमनगर में बिजली की दिक्कतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: नाबालिग की बरामदगी को एसएसआई का किया घेराव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.