Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आउटसोर्स का विरोध कर निविदा निरस्त करने की मांग
  • रुद्रप्रयाग

आउटसोर्स का विरोध कर निविदा निरस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अखिल भारतीय सफाई मजूदर संघ ने नगर पालिका की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण को आउटसोर्स/ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से कराने के लिए निकाली गई निविदा को शीघ्र रद करने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर निविदा निरस्त नहीं की गई तो वें कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होगे। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में संघ ने कहा कि नगर की सभी मौहल्ला स्वच्छता समिति बीते 13 वर्षो से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है। लेकिन नगर पालिका की ओर से 200 परिवारों का कूड़ा उठाने के आदेश दिये जा रहे है।
जबकि, वर्तमान समय में मौहल्ला स्वच्छता समिति प्रतिदिन 100 परिवारों से कूड़ा उठान कर रही है। नगर पालिका की ओर से 200 परिवारों का यूजर चार्ज छह हजार प्रति समिति प्रतिमाह के हिसाब से लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि, वर्तमान में समिति के पास 100 परिवारों का यूजर प्रति समिति प्रति माह 3000 रुपये लिया जाता था। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति व उतार चढ़ावों को देखते हुए मोहल्ला समिति 200 परिवारों का कूड़ा निस्तारण करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि बीते 16 मई को नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण को आउटसोर्स/ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से कराने के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। जबकि नगर की सभी मोहल्ला समिति 150 परिवारों का कूड़ा निस्तारण करने में सहमत है। उन्होंने जिलाधिकारी से मौहल्ला स्वच्छता समिति को आउटसोर्स /ठेकेदारी प्रथा पर न देने व निविदा को निरस्त करने की मांग की। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर निविदा को निरस्त नहीं किया जाता है तो सभी मौहल्ला समिति व पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर अध्यक्ष रिंकु कुमार भैरवाल, नगर सचिव रविंद्र, कैलाश, आंनद सिंह, सुदेश कुमार, अरुण, विपिन कुमार, आशु, सुनील, सुभाष, अमन, सरोज देवी, दीपा देवी, नीतू देवी, सुभाष चंद्र, सुधा देवी, बबीता देवी, भावना, संगीता, पूजा आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यू टयूब से सीखा था बदमाशों ने एटीएम मशीन को काटना
Next: केदारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, पुर्ननिर्माण कार्यों को सराहा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.