Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरिष्ठ रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान
  • देहरादून

वरिष्ठ रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मेघदूत नाट्य संस्था के संस्थापक और वरिष्ठ रंगकर्मी एसपी ममगाईं को छह दशक से अधिक की रंगकर्म साधना, नाट्य निर्देशन, लेखन तथा अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन में नाट्य सम्राट अलंकरण से विभूषित किया। गीता भवन में चल रही रामकथा के समापन समारोह में प्रसिद्ध रामकथा मर्मज्ञ रामकिंकर के शिष्य मैथिलीशरण ने एसपी ममगाईं को यह सम्मान प्रदान किया। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राकेश ओबेरॉय ने रंगकर्म क्षेत्र में ममगाईं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे उत्कृष्ट नाट्य परम्परा के संवाहक के रूप में लोकरंजन के सिद्धहस्त निर्देशक और उच्च कोटि के कलाकार हैं। मेघदूत संस्था के जरिए उन्होंने सैकड़ों युवाओं को रंगकर्म में पारंगत किया। वह पौराणिक और संस्कृत भाषा के साथ विषयों को लेकर आते हैं। एसपी ममगाईं के धार्मिक तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के तीन नाटकों की छह प्रस्तुतियां गीता भवन में भी हुई हैं। मेघदूत नाट्य संस्था ने हाल में उत्तराखंड की अमर प्रेम कथा अमर तिलोगा का मंचन टाऊन हॉल में किया था। उससे पूर्व गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस के सुंदर कांड प्रसंग पर आधारित भय बिनु होई न प्रीत का मंचन भी किया। दोनों नाटकों को दूरदर्शन ने भी प्रसारित किया है। मौके पर गीता भवन के सचिव विपिन नागलिया, गुलशन खुराना, नंदकिशोर त्रिपाठी, विजय डबराल, सपना गुलाटी, सावित्री उनियाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करे मध्य प्रदेश सरकार: ज्योति रौतेला
Next: खेल विवि का शिलान्यास 29 अगस्त तक सुनिश्चित करें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.