Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खेल विवि का शिलान्यास 29 अगस्त तक सुनिश्चित करें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

खेल विवि का शिलान्यास 29 अगस्त तक सुनिश्चित करें

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी में जुटी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। बता दें कि प्रदेश में पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री की मुख्य घोषणाओं में शामिल है। विश्वविद्यालय विधेयक को संशोधन के बाद राज्यपाल पहले ही अधिसूचित कर चुके हैं। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है। लेकिन इसमें कुछ बिंदुओं पर राज्य सरकार के प्रस्ताव पर वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने आपत्ति जताई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपनी देखरेख में वन विभाग के राज्य और केंद्र के अधिकारियों की बैठक जल्द से जल्द आयोजित करें और इन आपत्तियों को निस्तारित कराएं। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पत्र में इसके अलावा 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने और पदक विजेताओं को नगद इनाम धनराशि दिए जाने के मामलों में भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान
Next: स्टडी वीजा के नाम पर युवती से आठ लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.