Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करे मध्य प्रदेश सरकार: ज्योति रौतेला
  • देहरादून

विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करे मध्य प्रदेश सरकार: ज्योति रौतेला

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की ओर से सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा यह बयान न सिर्फ महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है, बल्कि देश की सेना और उन महिलाओं का भी अपमान है, जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। ज्योति रौतेला ने मंत्री पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कर्नल सोफिया, जो एक सम्मानित सैन्य अधिकारी हैं, उनके विरूद्व मंत्री विजय शाह की टिप्पणी में छिपी मानसिकता भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस स्पष्ट रूप से मांग करती है कि एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विजय शाह को तुरन्त मंत्री पद से बर्खास्त करें और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। रौतेला ने कहा कि हम मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस मामले से संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह न्यायपालिाका के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि कानून और संविधान के ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस राज्यभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को व्यापक जन आन्दोलन का रूप देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में प्रशिक्षु आईएफएस अफसर के साथ साइबर ठगी
Next: वरिष्ठ रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.