Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाल किले की घटना पर उत्तराखंड युकां के ट्वीट से सियासी उबाल
  • देहरादून

लाल किले की घटना पर उत्तराखंड युकां के ट्वीट से सियासी उबाल

RNS INDIA NEWS 28/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से किसानों के आंदोलन के दौरान दिल्ली में बीते रोज लाल किले की घटना पर किए गए ट्वीट ने सियासी उबाल ला दिया। बाद में इस ट्वीट को संगठन ने हटा दिया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने इसे संगठन के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ बताया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही साइबर सेल में शिकायत और एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। बीते रोज गणतंत्र दिवस के दौरान किसान आंदोलन में हिंसा और लालकिले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होने के बाद उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट अचानक सुर्खियों में आ गया। इस अकाउंट पर यह लिखा गया कि किसानों ने लाल किले को फतह किया। इंकलाब जिंदाबाद। इसे ऐतिहासिक ट्रेक्टर मार्च करार दिया गया। लालकिले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद संगठन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तरह के ट्वीट ने राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासत को गर्मा दिया। इसे लेकर मीडिया में भी तेज बहस छिड़ गई। हालांकि, उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने इस ट्वीट को उनके अकाउंट से छेड़छाड़ बताते हुए इसे डिलीट कर दिया। संपर्क करने पर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने बताया कि उक्त अकाउंट से पहले से छेड़छाड़ चल रही है। उक्त ट्वीट से संगठन का लेना-देना नहीं है। करीब तीन घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद इसे हटाया जा चुका है। साथ ही इसकी सूचना राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को दी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की जांच की जा रही है। मामले की तह तक जाने की कोशिशें प्रारंभ हो चुकी है। जांच के बाद जल्द इस मामले में साइबर सेल में शिकायत और एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। लालकिले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान या किसी समुदाय विशेष के ध्वज को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।
मामले का परीक्षण कराया जाएगा, अगर सत्यता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार (डीजीपी उत्तराखंड)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून मेडिकल कॉलेज ने छात्रों के लिए जारी किया सर्कुलर
Next: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.