Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पेंटर का शव
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पेंटर का शव

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  दो दिन से लापता पेंटर का शव बुधवार शाम उसके घर से करीब 200 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम कुछ बच्चे फुलसंगी रोड पर अन्नया वाटर पार्क बगवाड़ा में पेड़ से कच्चे आम तोड़ने गए थे। इस दौरान बच्चों को एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव चुन्नी से बने फंदे से लटका दिखा। उन्होंने इसकी सूचना लोगों को दी। वहीं सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त बिजोरिया गोटिया थाना बहेड़ी हाल आर्य वाटिका रोड बगवाड़ा निवासी 40 वर्षीय दुर्वेश कुमार शर्मा पुत्र बुद्ध सेन शर्मा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भी मौके पर बुलाया। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दुर्वेश पेंटर का काम करता था। 13 मई की शाम से घर वापस नहीं लौटा था। दुर्वेश का एक बेटा और एक बेटी है। चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि घटनास्थल मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूर है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, शोरूम का डेंटर ही निकला चोर
Next: मध्य प्रदेश के मंत्री के विवादित बयान पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.