Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम यात्रा में पिछले साल के मुकाबले कम आए 31 प्रतिशत श्रद्धालु: धस्माना
  • देहरादून

चार धाम यात्रा में पिछले साल के मुकाबले कम आए 31 प्रतिशत श्रद्धालु: धस्माना

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने चार धाम यात्रा में इस बार पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की कम संख्या पर सवाल उठाए। इसके लिए सरकार के स्तर पर ठोस व्यवस्थाएं न करने का आरोप लगाया। कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार ने जिस तरह राज्य का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा है, उससे श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड आने से बच रहे हैं। धस्माना ने कहा कि चार धाम यात्रा में पहले दो सप्ताह में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत गिरा है। दूसरी ओर सरकार यात्रियों की संख्या पर बड़े बड़े दावे कर रही है। पिछले यात्रा सीजन में पहले दो सप्ताह में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या नौ लाख इकसठ हजार थी। इस बार पहले दो सप्ताह में केवल छह लाख बासठ हजार तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे हैं। कहा कि पिछले वर्ष तीर्थ यात्री जम्मू कश्मीर भी जा रहे थे। इस वर्ष पहलगाम की आतंकवादी घटना के कारण जम्मू कश्मीर और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या घटी है। ऐसे में संभावना यही जताई जा रही थी कि उत्तराखंड में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। संख्या बढ़ने की बजाय इस बार कम हुई है। कहा कि श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या कम होने की एक बड़ी वजह नैनीताल में नाबालिग के साथ बलात्कार की हुई घटना को सांप्रदायिक रंग दे कर माहौल बिगाड़ना भी है। इससे पूरे देश में उत्तराखंड को लेकर गलत संदेश गया। लोग उत्तराखंड आने के प्रति सशंकित हो गए हैं। भारत पाक युद्ध से यात्रा और प्रभावित हुई है। कहा कि चार धाम यात्रा आस्था विश्वास के साथ ही लाखों लोगों की आय से भी जुड़ी है। ऐसे में इसे सफल बनाने को सरकार ठोस प्रयास करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक का मंचन
Next: राशिफल 16 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.