Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • श्रीहेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद की शुरू
  • चमोली

श्रीहेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद की शुरू

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

 – पर्वतमाला परियोजना के तहत हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर होगा 12.4 किमी रोपवे का निर्माण

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र 4 हजार 329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। यहां पर्वतमाला परियोजना के तहत गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लम्बाई की रोपवे का निर्माण किया जाना है। जिससे लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद ने एनएचएलएमएल के साथ अनुबंध किया है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर रोपवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है। जिसे लेकर एनएचएलएमएल कंपनी के अधिकारियों की ओर से प्रेजेंटेशन दिखाई गई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणदायी कंपनी को परियोजना निर्माण से क्षेत्र पर होने वाले सामाजिक और पारिस्थितिक प्रभाव की आकलन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि परियोजना का निर्माण सुगमता से किया जा सके।
बैठक में रोपवे विशेषज्ञ नितेश कुमार ने बताया कि एनएचएलएमएल द्वारा रोपवे का विकास किया जा रहा है। जिसका डिज़ाइन ट्रैकटेबल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया है। कहा कि गोविंदघाट-हेमकुंड रोपवे परियोजना (12.4 किलोमीटर) में 6 स्टेशन निर्मित किए जाएंगे। रोपवे निर्माण के बाद एक घंटे की समयावधि में करीब एक हजार एक सौ तीर्थयात्री हेमकुंड जा सकेंगे। परियोजना को पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल बनाया गया है। योजना का निर्माण सभी सुरक्षा मानकों ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण 2,730.13 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब तक जाने के लिए 18 किमी की पैदल दूरी तय करनी होती है। रोपवे परियोजना के निर्माण के बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थया़त्री सुगमता से यात्रा पूर्ण कर सकेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे, भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ सईद, वन विशेषज्ञ आकाश अलकानिया आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेकेदरों ने की लंबित चले आ रहे बकाया भुगतान करने की मांग
Next: हिलांस और आंचल कैफे बन रहा यात्रियों की पहली पसंद

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.