Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गढ़ी कैंट में कम्युनिटी हाल के निर्माण पर किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त
  • देहरादून

गढ़ी कैंट में कम्युनिटी हाल के निर्माण पर किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में गुरुवार को एक सम्मान एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कैंट क्षेत्र की जनता ने गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका सम्मान एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर ट्रस्ट और क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय के निकट 12.51 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए मंत्री जोशी को धन्यवाद दिया।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में भावुक होते हुए स्वर्गीय हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर जी न केवल मेरे राजनीतिक गुरु थे, बल्कि मेरे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु का उपकार इतना महान होता है कि उसे किसी भी रूप में पूरा चुकता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह कपूर साहब की ही देन है। मैंने राजनीति के मूल्यों और जनसेवा का भाव उन्हीं से सीखा। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। यह कम्युनिटी हॉल उनके नाम पर बनकर तैयार हुआ है, यह मेरे लिए गर्व और भावुकता दोनों का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि इस हॉल के माध्यम से न सिर्फ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थान मिलेगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को भी कपूर साहब के योगदान की याद दिलाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री जोशी ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, अतुल कपूर, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे,  संजय, समिधा गुरुंग सहित बड़ी संख्या में कैंट क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोल्ड ड्रिंक को गरम स्थान पर रखा तो होगी कार्रवाई
Next: उक्रांद ने ढोल-दमऊ बजाकर शुरू किया नशाबंदी अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.