Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महिला एवं युवक मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाएगी : धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महिला एवं युवक मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाएगी : धामी

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य में युवक एवं महिला मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही दलों को आत्मनिर्भर बनाने व लोन की सुविधा देने के लिए नीति बनाने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश भर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिला एवं युवक मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि चार हजार रूपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगल दलों को डिजिटल मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा और राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाकर युवा और महिला मंगल दलों का नेटवर्क बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मंगल दलों द्वारा सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगल दल प्रदेश की सामाजिक चेतना को मजबूत करने, लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने, गांवों में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, पीएमजीएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव एसएन पांडेय और निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य मौजूद रहे। आपदा के समय फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं युवक मंगल दलों की आपदा के समय ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मंगल दलों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मंगल दलों को स्वरोजगार के लए 50 हजार रूपये से 3.5 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा मंगल दल स्वावलंबन योजना के तहत 5 करोड, ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 2 करोड, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 60 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। महिला व युवक मंगल दलों ने दिए सुझाव इस अवसर पर युवक व महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों ने कई सुझाव दिए। उत्तरकाशी के आजाद डिमरी ने प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बागेश्वर की खृष्टि कोरंगा ने ब्लॉक व जिला स्तर की बैठकों में शामिल करने, चंपावत की मोनिका ने जानकारियों एवं सूचनाओं के लिए पोर्टल बनाने, चमोली के सुरजीत ने दलों को डिजिटल प्रशिक्षण देने की व्यवस्था का सुझाव दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारद जयंती पर पत्रकारिता के आदर्शों को किया गया नमन
Next: कैंची धाम बाईपास को मिली वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति, कार्य होगा तेज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.