Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ललिता बिनवाल स्मारक समिति ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

ललिता बिनवाल स्मारक समिति ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 14/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ललिता बिनवाल स्मारक समिति द्वारा वर्ष 2024–25 के अंतर्गत नगर के विभिन्न बालिका विद्यालयों की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक विद्यालय की एक निर्धन छात्रा को आर्थिक सहायता स्वरूप चेक भी भेंट किए गए। समारोह में 71 वर्षीय स्नेहलता कपूर को योग और ज्योतिष के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शगुन त्यागी को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रिया बोरा, स्पॉटिंग सोशल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में कृतिका जोशी, एक्सटेम्पोर स्पीच में हर्षिता जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में गिरीश चंद्र मल्होत्रा, कैलाश छिम्वाल, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, सौरभ सनवाल और डॉ. धारा बल्लभ पांडे शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के बल पर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. जे. एस. बिष्ट, डॉ. धनी आर्या और प्रो. रुबीना अमान ने करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणित विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील जोशी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन और समर्पण के महत्व पर बल दिया। स्वर्गीय ललिता बिनवाल के पिता, पूर्व सहायक कुलसचिव एन. डी. बिनवाल ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन गिरीश चंद्र मल्होत्रा एवं कैलाश छिम्वाल ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर स्वर्गीय ललिता बिनवाल एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदीप गुरुरानी, दीपक गुरुरानी, मनीषा, देवेंद्र धामी, हेम पांडेय, नंदा बल्लभ बुधानी, गणेश तिवारी, देवी दत्त जोशी, गिरीश जोशी, युगल पांडेय आदि सहित अनेक अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मई माह में आयोजित होंगे विभिन्न जन-जागरुकता अभियान
Next: जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.