Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 14/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मानकों के अनुरूप ही कार्य पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम से जुड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने सड़क कटाव में पाई गई कमियों की ओर इशारा करते हुए इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल वृद्धाश्रम के लिए, बल्कि समीपवर्ती दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यरत मंगलदीप विद्यालय की नई निर्माणाधीन इमारत के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से एवं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि वृद्धजनों को शीघ्र सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम का निर्माण जनपद अल्मोड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना है, जिसका लाभ बुजुर्गों को दीर्घकालिक रूप से मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ललिता बिनवाल स्मारक समिति ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
Next: कार से सड़क पर स्टंट करने वाले चार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.