Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी गिरोह की वांछित महिला मुरादाबाद से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी गिरोह की वांछित महिला मुरादाबाद से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी गिरोह से जुड़ी वांछित महिला अभियुक्ता ममता को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामला 13 अक्टूबर 2023 का है, जब भतरौजखान निवासी राजेश चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 4 अक्टूबर 2023 को उनकी ज्वैलरी की दुकान से दो अज्ञात महिलाओं ने सोने के गहनों की चोरी कर ली है। इस संबंध में भतरौजखान थाने में मुकदमा अपराध संख्या 37/2023 धारा 380 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही 27 नवंबर 2024 को दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जबकि फरार चल रही अभियुक्ता ममता की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। एसएसपी ने ममता की गिरफ्तारी पर नकद इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और रानीखेत के क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाए और अथक प्रयासों के बाद बुधवार 13 मई की सुबह ममता को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ममता, पत्नी धर्मेंद्र, निवासी ग्राम रूंध इकराम, थाना चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान) की आपराधिक पृष्ठभूमि पहले से भी रही है। वह रेवाड़ी (हरियाणा), कुरुक्षेत्र और हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में ज्वैलरी शॉपों में चोरी के मामलों में जेल जा चुकी है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, कांस्टेबल नीरज पाल, कांस्टेबल कमल भोज और महिला कांस्टेबल मंजू शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर रोड पर खड़े दो ट्रकों में धधकी आग
Next: समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद भी रेल यात्री परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.