Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संतों ने किया वृंदावन के राधा रमण लाल के प्राकट्य लीला का गुणगान
  • देहरादून

संतों ने किया वृंदावन के राधा रमण लाल के प्राकट्य लीला का गुणगान

RNS INDIA NEWS 12/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में चल रहे वार्षिक कार्यक्रम के अवसर पर सोमवार को हुए प्रवचरों में संतों ने वृंदावन के राधा रमण लाल के प्राकट्य लीला का गुणगान किया। कथा के दौरान संतों ने बताया गोपाल भट्ट गोस्वामी शालिग्राम की पूजा करते हुए विचार करते थे कि मेरे ठाकुर जी का भी स्वरूप होता तो मैं भी उनका सुंदर-सुंदर श्रृंगार कर पाता। गोपाल भट्ट स्वामी एक दिन अपने शालिग्राम के आगे विरह वेदना में व्याकुल होकर रूदन करने लगे कि आप प्रहलाद के लिए खंभे से प्रकट हो गए, मेरे लिए शालिग्राम से प्रकट नहीं हो सकते। नरसिंह चतुर्दशी पूर्ण हुई। तब आज के दिन ही गुरु पूर्णिमा के दिन शालिग्राम से ठाकुर जी राधा रमन देव के रूप में प्रकट हो गए। संतों ने बताया वर्तमान समय में भी उनके दर्शन अलग-अलग स्वरूप में होते हैं। प्रत्येक दिन उनके चेहरे के अलग-अलग स्वरूप के दर्शन होते हैं। कभी मुस्कुराते हुए उनका एक दांत तो कभी मुस्कुराते हुए दोनों दांत के दर्शन होते हैं। भक्ति विचार विष्णु महाराज ने बताया कल मंगलवार को दोपहर बाद 4 बजे मठ से नगर संकीर्तन निकलेगा। डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से सोमवार को कथा में भक्ति वेदांत तेजस्वी महाराज, पर्वत महाराज, भक्त श्रवण तीर्थ महाराज, शुधा दीति महाराज ने प्रवचन किए। देश विदेश में हरिनाम संकीर्तन का प्रचार कर रहा गौड़िय मठ श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य भक्ति विचार विष्णु महाराज का कहना है कि गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य स्वामी श्री भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। मठ में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जन्म शताब्दी महोत्सव भारत के 14 प्रांतों की राजधानियों के साथ ही अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मन, फ्रांस, इटली, स्लोविया आदि देशों में हो चुका है। श्री राम नवमी 2026 तक भारत के सभी प्रांतों एवं विश्व के उन 25 देशों में जहां जहां महाराज ने सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया है, उन सभी देशों में यह जन्म शताब्दी समारोह मनाने का कार्यक्रम है। इसकी शुरूआत 21 मई से हो रही है। जल्द ही ऋषिकेश में दो एकड़ जमीन पर आश्रम बनाया जाएगा। जहां प्रचारक सिर्फ महिलाएं ही होंगी। मौके पर मठ रक्षक श्री चैतन्य गौड़ीय मठ स्वामी त्यागी महाराज, नीलम कोहली मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम कंडवाल होंगे बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष, बॉबी पंवार ने दिया इस्तीफा
Next: उत्तराखंड में नशाबंदी लागू की जाए: उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.