Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया एमडीडीए का पुतला दहन
  • देहरादून

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया एमडीडीए का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। ऋषिकेश शहर में अवैध तरीके से बनाई जा रहीं बहुमंजिला इमारतों को लेकर एनएसयूआई ने आक्रोश जताया है। रविवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एमडीडीएम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों पर रसूखदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। हरिद्वार मार्ग पुरानी चुंगी के समीप प्रदर्शन करने के दौरान आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए का पुतला दहन किया। एनएसयूआई नेता मानव रावत ने कहा कि ऋषिकेश में लगातार हो रहे अवैध निर्माण पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया आमजन को परेशानी और खास को राहत पहुंचा रहा है। ऋषिकेश नगर में मुख्य मार्ग हरिद्वार रोड पर गंगा तट के आस्था पथ के ऊपर बहुमंज़िला निर्माण लगातार जारी है।
कई बार शिकायत करने के बाद भी प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि अगर एमडीडीए जल्द से जल्द नगर निगम के सामने, पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड़, सांई घाट के सामने अवैध निर्मित काम्पलेक्स, उग्रसेन नगर सहित कई अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता है तो एनएसयूआई द्वारा देहरादून में एमडीडीए कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आमरण अनशन किया जाएगा। एनएसयूआई इकाई उपाध्यक्ष अक्षय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन अवैध निर्माणों में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सह है। एमडीडीए द्वारा रसूखदारों को अवैध निर्माण करने दिया जा रहा है, जो गलत है। बिना नक्शा पास किए ही जगह जगह बहुमंजिला इमारतें बन रही है। जब आम व्यक्ति अपना घर बनवाता है तो एमडीएम द्वारा रोक दिया जाता है, लेकिन रसूखदारों के निर्माण कार्य बिना मानकों के ही किए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कार्तिक कुशवाह, आशीष कटारिया, मयंक, अभिषेक, मोहित, राहुल, रोहित, विपिन, अतुल, राहुल, केशव, सूर्य, अभिषेक कुमार, राजा, लक्ष्मण कुमार, मधुर यादव, अमित शाह, राजेश शर्मा, सौरभ सिलस्वाल, गौरव कुमार, अशोक, अंकित, अंकेश, संदीप, विजय, राहुल, साकेत कुमार, सुरज, शोभित, वरुण, दीपक, सचिन, शिवम, रोशन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर सिक्योरिटी ड्राइव के तहत वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक
Next: कार की चपेट में आने से दो युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
  • राशिफल 26 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.