Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हरिद्वार

वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने रविवार को शहीद जगदीश वत्स पार्क, ज्वालापुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और नागरिकों ने वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, मारे गए निर्दोष पर्यटकों और शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। समिति के अध्यक्ष देशबन्धु ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया एक साहसी सैन्य अभियान है। इसमें हमारे कई वीर सैनिकों और निर्दोष नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं।
कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को नमन करता है। सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि पहलगाम नरसंहार के दोषियों तथा उनके आकाओं को जड़ से समाप्त करने के लिए, जिस प्रकार भारत सरकार ने ऑपरेशन चलाया है, उससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाक ने भले यद्धविराम का उल्लंघन किया हो, लेकिन हमें किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार और सेना इसका जवाब देने में सक्षम है। स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने देश की जांबाज सेना पर पूर्ण भरोसा है और उसे हमारा पूरा समर्थन है। जिस तरह भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखा रही है, उसके लिए पूरा देश उनके साथ है। विश्वास है कि हमारी सेना आतंकवाद को समाप्त करके ही अपना लक्ष्य पूरा करेगी। चेतन पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने नागरिकों से अपील की कि ऐसे समय में आम नागरिकों को भी असामाजिक, देश-विरोधी और नापाक इरादे वाले अनजान लोगों से दिन-रात सावधान रहने की जरूरत है। इस मौके पर अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलोत, वीरेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव, डॉ. वेद प्रकाश आर्य, देशराज सिंह, सुशील कुमार शर्मा, संजय कुमार चौबे, कमल छाबड़ा, नरेंद्र सिंह वर्मा, परमेश चौधरी, जोगिंद्र सिंह तनेजा, शिवेंद्र गहलोत, अंशुल गहलोत, श्रेयश आदि ने भी अपने विचार रखें। इस श्रद्धांजलि सभा ने शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया, जिससे स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की यादें ताजा हुईं और उनके बलिदान को नमन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात
Next: ठेकेदार पर रुपये लेकर काम न करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.