Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग में डिग्री कॉलेज के गेट के सामने लगा है कूड़े का ढेर
  • चमोली

कर्णप्रयाग में डिग्री कॉलेज के गेट के सामने लगा है कूड़े का ढेर

RNS INDIA NEWS 10/05/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। प्रशासन की लापरवाही के कारण कर्णप्रयाग पीजी कॉलेज के गेट के सामने कई महीनों से कूड़े का ढेर लगा है। इससे बीमारी फैलने का डर बना है। साथ ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं और वहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को कहना है सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद जिला पंचायत के कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते हैं। अगर जल्द ही कॉलेज के गेट के सामने से कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पीजी कॉलेज के छात्र नेता अंशुल रावत, भुवन सिर्सवाल, आयुष कंडारी, आशु बुटोला, यश खंडूड़ी, सौरभ रावत आदि ने कहा कि पहले देवतोली नगर पालिका क्षेत्र में था, लेकिन पिछले साल देवतोली को नगर पालिका क्षेत्र से अलग किया गया।
उसके बाद वहां सफाई की निरंतर व्यवस्था नहीं हो रही है। जगह-जगह नालियां चोक होने से बरसात का पानी सड़क पर बहने से गंदगी बिखरी है। हालत यह है कि डिग्री कॉलेज के गेट के सामने कूड़ाघर बना दिया गया है। यहां पर पूरे देवतोली का कूड़ा व पॉलीथिन फेंका गया है जिससे गेट के सामने भयंकर दुर्गंध फैल रही है। कूड़े की बदबू से बीमारी फैलने का डर बना है और वहां पर मच्छर रेंग रहे हैं। छात्र छात्राओं, महिलाओं व बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। कूड़े के ढेर के पास से जल संस्थान की लाइन भी गुजर रही है। यही पानी लोगों के घरों व डिग्री कॉलेज में जा रहा है। यदि कूड़े का ठीक ढंग से निस्तारण नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में बीमारी फैल सकती है। उन्होंने जल्द कूड़ा हटाने की मांग की है। वहीं, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीएन खाली ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार कूड़े की समस्या बताई गई और वहां पर से कूड़ा हटवाने को कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिनगढ़ के आपदा प्रभावितों को न्यू तिनगढ़ में बसाने का काम शुरू
Next: राशिफल 11 मई

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.