Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 70 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

70 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  लालकुआं निवासी शराब कारोबारी और साथी से सोना खरीदने का झांसा देकर 70 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के 4.5 लाख बरामद किए गए हैं। तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से अब तक 34.50 लाख की बरामदगी हो चुकी है। मोहित चौबे पुत्र पूरन चन्द्र चौबे निवासी ग्राम जग्गी बंगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किरन कौर उर्फ बबली ने सोना खरीदने के लिए 26 मार्च को उन्हें और उनके साथी संदीप शर्मा को बुलाया था। ग्राम रसोइयापुर में किरन कौर उर्फ बबली निवासी शहदौरा, लखविन्दर उर्फ लक्खा निवासी ग्राम रसोईयापुर, सतनाम उर्फ पप्पू निवासी रसोईयापुर, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र निवासी सलमता नानकमत्ता, गुरमेल सिंह निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, बलवीर सिंह उर्फ वीरू निवासी कैधुलिया नानकमत्ता, सुखविन्दर कौर निवासी कैथुलिया, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार नानकमत्ता, देबू निवासी बनगांव खटीमा ने सोने का सिक्का दिखाया। राजू रस्तोगी सुनार ने सोने के सिक्के में से एक टुकड़ा काटकर चेक किया और बताया कि सोना चौबीस कैरेट का है। एक टुकड़े की जांच कराई तो वह भी सही निकला। 27 मार्च को किरन कौर के रसोईयापुर में बताए घर पर रुपये लेकर पहुंचे। वहां आरोपियों ने उनसे लाठी-डंडों से मारपीट की और 70 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि विवेचना के दौरान आठ नामजदों के अतिरिक्त बलबीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुड़िया, खटीमा और देवराज पंचाल पुत्र सुरेन्द्र पंचाल निवासी इंद्रा कॉलोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर, हाल सिसौना सितारगंज का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस लखविन्दर उर्फ लक्खा, बलबीर सिंह, सुखविन्दर कौर को गिरफ्तार कर चुकी है। लूटे गए कुल 30 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गुरमेज सिंह उर्फ बंटी पुत्र संतोख सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया को आरके ढाबा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के 4.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई राकेश सिंह रौकली, चन्द्र प्रकाश, अशोक बोरा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया 20 लाख दहेज मांगने का आरोप
Next: मुख्यमंत्री से राज्यांदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर मिला मंच

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.