Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मजदूर सलीम के हत्यारोपी मां-बेटे गिरफ्तार
  • उत्तराखंड

मजदूर सलीम के हत्यारोपी मां-बेटे गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
rns featured image new

घटना में नाबालिग आरोपी की पहले ही हो चुकी है  गिरफ्तारी

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह पूर्व टांडा भनेड़ा गांव में ईंट भट्टा पर मजदूर सलीम की हत्या के मामले में पुलिस ने मां- बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस घटना में एक नाबालिग आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी मां-बेटे को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रविवार 27 अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि टांडा भनेड़ा स्थित आसरा ईट भटटे पर कार्य करने वाले मजदूर सलीम की उसके पुत्र ने फावड़े से हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पुलिस ने ईट भट्टा स्वामी जफरुद्दीन की तहरीर पर नामजद किए गए मृतक के पुत्र मुशाहिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि घटना के समय मृतक के पुत्र मुशाहिर के साथ एक नाबालिग आरोपी भी शामिल था, जिसने सलीम को पकड़ा था।
इसके बाद उसके पुत्र मुशाहिर ने अपने पिता सलीम के सिर पर फावड़े से वार किया था। कुछ देर बाद ही सलीम की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या में नाम सामने आने पर नाबालिग आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी मुजाहिर और उकसाने के आरोप में मां इमराना को सोमवार को गिरफ्तार किया।

मारपीट से तंग आकर की पिता की हत्या
पूछताछ में मां-बेटे ने पुलिस को बताया कि सलीम भट्टे पर काम करने को लेकर पूरे परिवार को परेशान करके रखता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था। मारपीट से परेशान होकर इमराना के उकसाने पर दोनों बेटों ने अपने पिता सलीम की हत्या कर दी। वारदात के दौरान मां भी मौके पर ही मौजूद थी। हत्या के बाद मां-बेटे पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर शान्ति कुमार, वरिष्ठ उपतिरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक नीरज रावत, कांस्टेबल माजिद खान, रविन्द्र खत्री, केडी राणा, आमिर, पप्पू कश्यप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी से होगा बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का शुभारंभ
Next: बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.