Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने की राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा
  • हरिद्वार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने की राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
rns featured image new

कहा,  सनातन धर्म और धर्म ग्रंथों के बारे में अपशब्द कहने का अधिकार किसी को नहीं : शंकराचार्य

हरिद्वार(आरएनएस)। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार फिर दोहराया कि राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बाहर कर दिया गया है। हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में रात्रि विश्राम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सनातन धर्म के धर्मग्रंथ मनु स्मृति के बारे में गलत बयानबाजी की इसलिए उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बाहर कर दिया है।
अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि प्रयागराज कुंभ के दौरान राहुल गांधी ने संसद में मनु स्मृति के बारे में गलत बयानबाजी की तो उनकी और सभी साधु संतों ने पत्र भेजकर राहुल गांधी से जवाब मांगा था। 1 महीने तक जवाब न मिलने पर उन्हें दोबारा से रिमाइंडर भेजा गया। अब तीन महीने बाद भी जवाब न मिलने पर राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया गया है।
शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म और धर्म ग्रंथों के बारे में अपशब्द कहने का अधिकार किसी को नहीं है। जिस संविधान की बात राहुल गांधी करते हैं इस संविधान में किसी भी धर्म के प्रति चोट न पहुंचाने के बारे में भी लिखा गया है। इसलिए उन्हें ज्योतिष पीठ ने हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया गया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वक्फ बोर्ड के सवाल पर कहा कि पहले की सरकार ने वक्फ बोर्ड बनाया तो अब की सरकारों को उसे भंग कर देना चाहिए। आज देश में भूमि की कमी है और वक्फ बोर्ड ने जमीनों पर कब्जा कर रखा है। वक्फ बोर्ड में संशोधन की जगह उसे भंग कर देना चाहिए लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंने चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की सराहना की और बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित संचालित हो रही है। आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे ही यात्रा चलती रहेगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
दरअसल, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों लोकसभा में हाथरस गैंगरेप की घटना का जिक्र करते हुए मनुस्मृति पर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘कुछ दिन पहले मैं हाथरस गया। हाथरस में चार साल पहले एक लड़की का बलात्कार होता है। गैंगरेप होता है। तीन-चार लोग गैंगरेप करते हैं। मैं दो-तीन दिन पहले उस लड़की के घर गया। जिन्होंने गैंगरेप किया वो बाहर घूम रहे हैं और लड़की का परिवार अपने घर में बंद है। लड़की का परिवार बाहर नहीं जा सकता है, जो अपराधी है वो उन्हें रोज धमकाते हैं और बाहर घूम रहे हैं। परिवार ने कहा कि उन्हें बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। मुख्यमंत्री ने मीडिया में झूठ बोला। यह संविधान में कहां लिखा है कि जो बलात्कार करते हैं वो बाहर रहें और जिसका रेप हुआ उस परिवार को बंद कर दिया जाए। कहां लिखा है संविधान में, यह आपकी किताब में लिखा है, मनुस्मृति में लिखा है मगर संविधान में नहीं लिखा है। अगर आप कहते हो कि यूपी में आपका राज है और संविधान नहीं लागू होता है।’ प्रयाराज धर्म संसद के दौरान राहुल गांधी के इस बयान पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया था और उनसे जवाब मांगा गया था।

जो मनुस्मृति को अपना नहीं मानता वह हिंदू नहीं: शंकराचार्य
शंकराचार्य ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी की बातों से दो बातें साफ हो गईं। एक उन्होंने कहा कि तुम्हारी किताब में लिखा है, तुम्हारी किताब शब्द बताता है कि राहुल गांधी मनुस्मृति को अपनी किताब नहीं मानते। जो भी हिंदू हैं वो मनुस्मृति को मानते हैं। केवल मनुस्मृति नहीं 18 स्मृतिया हैं, वही धर्म शास्त्र हैं। मनुस्मृति हम हिंदुओं का धर्म ग्रंथ है। जो मनु स्मृति को अपनी किताब नहीं मानता है तो वह हिंदू कैसे हो सकता है? फिर भी उन्हें मंदिर-मंदिर घूमते हुए देख हमने उनसे सवाल किया था। आपने कहा कि मनुस्मृति बलात्कारियों का संरक्षण किया है, ऐसा आक्षेप आपने किया है। दूसरा आपने कहा कि तुम्हारी किताब यानी आप उसे अपनी किताब नहीं मानते। इस विषय में उनसे जवाब मांगा गया था। एक महीने में जवाब नहीं मिला तो दूसरा और तीसरा रिमाइंडर भेजा गया। उसका भी जवाब नहीं आया है। तीन महीने हो चुके हैं।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत
Next: अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किराए पर दी दुकान, मकान मालिक का 5 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.