Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिओ-इन्फॉर्मेशन के नए रुझान और चुनौतियों पर व्याख्यानमाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिओ-इन्फॉर्मेशन के नए रुझान और चुनौतियों पर व्याख्यानमाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग विभाग द्वारा ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड चैलेंजेज इन जिओ-इन्फॉर्मेशन’ विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञ के रूप में आईआईटी खड़गपुर से आए प्रो. मुकुंद बेहरा ने जिओ-इन्फॉर्मेशन तकनीक के बहुआयामी उपयोगों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज के दौर में रिमोट सेंसिंग की मांग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। चाहे मौसम हो, पर्यावरण, चिकित्सा, विज्ञान या भूगोल हर क्षेत्र में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रो. बेहरा ने अपने व्याख्यान में ड्रोन तकनीक, रिमोट सेंसिंग, लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग, सिंथेटिक अपर्चर रेडार, थर्मल रिमोट सेंसिंग, गैस एमिशन मॉनिटरिंग, वेक्टर डेटा एनालिसिस, जिओ स्टैटिस्टिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, और जीपीएस जैसी तकनीकों को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। विशिष्ट अतिथि प्रो. जीवन सिंह रावत, सलाहकार एवं विज़िटिंग प्रोफेसर, एनआरडीएमएस केंद्र, ने ई-गवर्नेंस में जीआईएस की भूमिका और संस्थान की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रो. बेहरा जैसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से छात्रों को लाभ मिलेगा और इससे उनका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं जीआईएस निदेशक डॉ. दीपक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संचालन बंटी राणा एवं अडलिना रॉय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद यादव, डॉ. हिमानी बिष्ट, डॉ. सरिता पालनी, डॉ. नरेश पंत, डॉ. पूरन जोशी, निशा टम्टा, मनोज, नंदन जड़ौत, डॉ. ललित जोशी सहित जीआईएस एवं भूगोल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न पदों पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
Next: नवनियुक्त कर्मचारियों को डीएम ने ईमानदारी व दक्षता से कार्य करने का दिया संदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.