Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राथमिक शिक्षक आठ से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
  • देहरादून

प्राथमिक शिक्षक आठ से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

RNS INDIA NEWS 05/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   प्राथमिक शिक्षकों ने आनलाइन हाजिरी का विरोध तेज कर दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ की सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में इस पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। आठ मई से वे काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि विभाग लगातार शिक्षकों के विशेष वर्ग के प्रति अविश्वास और असम्मान की भावना दिखा रहा है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में उपस्थित शिक्षक और उनके प्रतिनिधयों ने कहा कि अधिकांश शिक्षकों के पास स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं हैं। देहरादून शहर से लेकर सुदूर कालसी, चकराता की विषम भौगोलिक परिस्थिति के चलते विद्यालयों में नेटवर्क की समस्याओं के कारण पहले ही बहुत समस्याओं का प्रतिदिन सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक सत्यनिष्ठा से लगातार कार्य कर रहे हैं तथा इस प्रकार के आदेशों से समाज में शिक्षकों की छवि धूमिल हो रही है। जबकि पूर्व में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य इसी व्यवस्था के अनुसार सभी शिक्षकों की प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति प्रेषित करते आ रहे हैं। अब ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को अपनी करंट लोकेशन भेजनी होगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा कि पहले प्रत्येक विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक के साथ पठन पाठन के लिए कापी किताबें और अन्य जरूरी सामान भिजवाया जाए। प्रति माह ₹1000 उपस्थिति भत्ता के साथ स्मार्ट फ़ोन की व्यवस्था करें। परिषदीय व्यवस्था से चले आ रहे प्रपत्र- 9 की बाध्यता को भी समाप्त किया जाए। वर्चुअल बैठक में जिला संरक्षक शशि दिवाकर, प्रभारी मंत्री शैलेन्द्र नेगी, तदर्थ समिति सदस्य देवेश डोभाल, सतीश कपरवान,रायपुर अध्यक्ष अरविंद सोलंकी, दीप्ती रमोला, हर्षिता शर्मा, डोईवाला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, दिलीप सिंह, चकराता अध्यक्ष संगीता चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल में बारात में जा रही मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत-3 गंभीर घायल
Next: महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से भड़के लोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.