Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • श्रद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन : महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

श्रद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन : महाराज

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से हुआ दस करोड का दुर्घटना बीमा

देहरादून। आस्था, तप और श्रद्धा से परिपूर्ण, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव के दिव्य, भव्य और अलौकिक धाम बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा और दर्शनों का लाभ लेने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु मानव उत्थान सेवा समिति ने गत वर्ष की भांति इस बार भी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से 1000000 (दस करोड़ रुपए) का दुर्घटना बीमा दिया गया है।
महाराज ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से चारोंधामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से 10करोड़ रुपए का दुर्घटना सुरक्षा बीमा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50करोड निर्धारित किया गया है। बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम कवर और आतंकवाद जोखिम कवर के लिए प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को 01लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उनके द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 3,67,995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है।
केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज़, जैसे कि पहचान पत्र और यात्रा अनुमति, साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बना बनायें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाउँनी भाषा में स्तरीय लेखन पर विचार गोष्ठी आयोजित
Next: राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.