Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • घास काटने गई एक और महिला को आदमखोर गुलदार ने बनाया शिकार
  • पिथौरागढ़

घास काटने गई एक और महिला को आदमखोर गुलदार ने बनाया शिकार

RNS INDIA NEWS 25/01/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार ने घास काटने गई एक और महिला को मौत के घाट उतारकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे आगर गांव के जंगल में उस वक्त हुई जब बकरी को बचाने दौड़ी महिला को देख आदमखोर हमलावर हो गया। क्षेत्र में सिर्फ सवा महीने के भीतर गुलदार ने तीन महिलाओं को मौत के घाट उतार डाला और दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटनाक्रम के अनुसार देवलथल से लगे आगर गांव निवासी सीमा देवी (40) पत्नी शंकर राम सोमवार सुबह बकरियों को लेकर घास काटने जंगल गई थी। तभी गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया। सीमा बकरी को गुलदार के चंगुल से छुड़ाने उसके पीछे दौड़ी, जिससे बौखलाए गुलदार ने पलटकर सीमा पर ही हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कुछ दूरी पर घास काट रहीं महिलाएं घटनास्थल की तरफ दौड़ी और पत्थरों से हमला कर गुलदार भगा दिया। लेकिन तब तक गंभीर रूप से जख्मी सीमा ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। सीमा के चार बच्चे हैं, जबकि पति 12 साल से लापता बताया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधार कार्ड बनवाने को चार माह की वेटिंग
Next: आरोपियों की गिरफ्तारी को विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.