Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्कूल वैन हादसे में घायल अनमोल की एम्स में हुई मौत
  • पौड़ी

स्कूल वैन हादसे में घायल अनमोल की एम्स में हुई मौत

RNS INDIA NEWS 29/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  बीते शुक्रवार को हुए स्कूल वैन हादसे में एक और मासूम की मौत हो गई है। हादसे के बाद मासूम को ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जहां मंगलवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है। मासूम के गांव भिताई मल्ली में शोक का माहौल बना हुआ है। मासौं- दाणाधार- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर 25 अप्रैल को शहर के बीआरएमएस स्कूल से बच्चों को घर ले जा रहा निजी वाहन भिताई व मासौ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग व एक मासूम को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। वहीं, मंगलवार सुबह गंभीर रूप से घायल 8 साल के अनमोल ने एम्स में अंतिम सांस ली। एसडीएम पौड़ी दीपकरामचंद्र सेट ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अनमोल की उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। वहीं, अनमोल की मौत की खबर से बीआरएमएस स्कूल में शोक की लहर छा गई।
प्रधानाचार्य डीपी ममगाईं ने बताया कि अनमोल के पिता सुनील कुमार से उन्हें बच्चे के निधन की सूचना दी। जिस पर स्कूल परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर परिवार को इस क्षति से उबरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि भिताई मल्ली निवासी अनमोल कक्षा दो में अध्ययनरत था। जबकि हादसे में घायलों को तीन दिन बाद जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में मांस की दुकानों पर लगेगी रेट लिस्ट
Next: राशिफल 30 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.