Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सभी हिन्दूओं को खुद आत्मरक्षा करने की जरूरत: शंकराचार्य
  • पौड़ी

सभी हिन्दूओं को खुद आत्मरक्षा करने की जरूरत: शंकराचार्य

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल (आरएनएस)। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पहलगाम आतंकी हमले में हिन्दूओं को नाम पूछ कर गोली मारने के कृत्य पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी कोई तो शक्ति है जो देश में बहुसंख्यक हिन्दुओं को चुनौती देने का काम कर रही है। ऐसी शक्तियों के चुनौती देने के पीछे के तात्पर्य को समझकर कार्रवाई करने की जरूरत है। सभी हिन्दूओं को अपनी क्षमता को विकसित करने की जरूरत है तभी आत्मरक्षा के साथ हिन्दू सनातन धर्म की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम ऐसे करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं तो ये हमारी कमजोरी होगी। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि पहले से ही व्यवस्थाओं को लेकर विचार किया जाय ताकि श्रद्धालु सुगम आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।
चारधाम यात्रा कपाट खुलने के अवसर पर ज्योतिर्मठ की ओर निकलने से पूर्व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को बदरीकेदार मंदिर समिति धर्मशाला श्रीनगर में पत्रकारों से मुखातिब हुए। मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर शंकराचार्य ने कहा कि तीर्थ और देवस्थानों को न छेड़ा जाय। कहा कि कई बार सूचनायें मिलती हैं कि धाम में चल रहे कार्यों से तीर्थ और देवस्थानों को बाधा पहुंचती है। इस ओर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संक्रमित घोड़े-खच्चर सोनप्रयाग-गौरीकुंड पहुंचने का लगाया आरोप
Next: राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से सम्मानित होंगे माधव जोशी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.