Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोदाम में रखे एक करोड़ से अधिक के सामान पर विवाद, केस दर्ज
  • देहरादून

गोदाम में रखे एक करोड़ से अधिक के सामान पर विवाद, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

देहरादून। महिला उद्यमी ने तीन लोगों पर जबरन ऑफिस में घुसने, जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए डालनवाला कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला एक करोड़ से अधिक के कारोबारी लेन-देन से जुड़ा है।
पूजा अग्रवाल निवासी राजपुर रोड ने तहरीर दी। कहा कि वह ऑनलाइन कॉस्मेटिक बिजनेस प्राइमों एस्थैटिक (सैलूनकार्ट) का संचालन करती हैं। उनका कंपनी से संबंधित माल गुरजीत सिंह के भाई के गोदाम में रखा गया था। गुरजीत सिंह से उनका तकरीबन 1 से 1.5 करोड़ रुपये का व्यावसायिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीन जनवरी 2025 को गुरजीत के कथित भेजे गए दो व्यक्ति दीपक सिंघल और राकेश उनके ईसी रोड स्थित ऑफिस में जबरन घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया। विरोध करने पर दोनों ने अश्लील भाषा में गाली-गलौज की और गुरजीत से सेटलमेंट का दबाव बनाया। घटना यहीं नहीं रुकी। ऑफिस से निकलने के बाद जब वह अपनी कार से घर की ओर रवाना हो रही थीं, तो एक सफेद दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी में सवार दीपक और राकेश ने उनकी कार को रोक लिया। राकेश उनकी गाड़ी में घुस गया और गुरजीत सिंह की ओर से मांगी जा रही रकम देने की धमकी देने लगा। दीपक ने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी कि इसको चलाने में देर नहीं लगेगी। पूजा अग्रवाल ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने पहले तो इस घटना को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके घर और ऑफिस के आसपास संदिग्ध लोग घूमते पाए गए हैं। जो उनके पति और बेटी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। इससे भयभीत होकर उन्होंने अब डालनवाला थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि पूजा अग्रवाल की शिकायत पर दीपक सिंघल, राकेश और गुरजीत सिंह (वेयरहाउसिंग एक्सप्रेस मुंबई) के खिलाफ आरोपों को लेकर केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से 89 लाख की धोखाधड़ी, मांगने पर जान से मारने की धमकी
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिसेज प्रशिक्षण आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.