Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार शराब कारोबारियों को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगा
  • देहरादून

चार शराब कारोबारियों को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगा

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

देहरादून। चेक बाउंस के मामले में चार शराब कारोबारियों को एसीजेएम तृतीय ईशांक राजपूत की कोर्ट ने एक साल सजा सुनाई है। आरोपियों पर 15.17 लाख रुपये के चेक बाउंस होने पर 25.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा। इसमें से 25 लाख रुपये पीड़ित को मिलेंगे। जबकि, 20 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा होंगे। चेक बाउंस के इस मामले में न्यायालय को शिकायत नई दिल्ली की कंपनी व्हीसकिन स्पि्रिट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रणव चावला ने की थी। वर्ष 2017 में उन्होंने बताया था कि उनकी यह कंपनी शराब बिक्री का काम करती है। इसका मूल गोदाम यहां देहरादून में चूना भट्टा इलाके में है। यहीं से वह उत्तराखंड के नौ जिलों में शराब सप्लाई करती है। उस दौरान उनसे मैसस्र वैष्णवी इंटरप्राइजेज पीपल पोखरा हल्द्वानी का संपर्क हुआ था। इस कंपनी को हल्द्वानी में शराब का ठेका आवंटित हुआ था। इस कंपनी में हल्द्वानी के ओल्ड आईटीआई के रहने वाले विजय बहादुर सैनी, फतेहपुर निवासी कमल सिंह रावत, लामा चौड़ निवासी कमल कांत पडेलिया और देवपुर कुरिया के रहने वाले लाखन सिंह निगलतिया साझेदार हैं।
मैसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज ने उनसे 23 अगस्त 217 को 20 लाख रुपये की शराब उधार ली थी। इसकी एवज में उन्होंने 15.17 लाख रुपये का चेक दिया था। बाकी रकम उन्होंने ठेका बंद होने के बाद देने को कहा था। शराब लेकर इस कंपनी ने बेच भी दी। इस दौरान उन्होंने कंपनी का दिया हुआ चेक बैंक में लगाया तो पर्याप्त धन न होने के कारण बाउंस हो गया। दूसरे पक्ष ने एक बार फिर इस चेक को बैंक में जमा कराने को कहा लेकिन यह फिर भी बाउंस हो गया। इस मामले में पिछल साल फरवरी में दूसरे पक्ष के लोगों के बयान दर्ज हुए। लेकिन, कोर्ट इनकी बातों से संतुष्ट नहीं हुआ। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुना दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुराल गांव में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
Next: लमगड़ा पुलिस ने 346 ग्राम चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.