Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा मुक्ति केन्‍द्र में चम्‍मच से गोद कर अधेड़ की हत्‍या
  • देहरादून

नशा मुक्ति केन्‍द्र में चम्‍मच से गोद कर अधेड़ की हत्‍या

RNS INDIA NEWS 24/04/2025
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इलाज के लिए भर्ती 52 वर्षीय व्यक्ति की चम्मच से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार आठ अप्रैल को मांडूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। केंद्र में ही पंजाब के दो युवक, हरमनदीप सिंह और गुरदीप सिंह भी इलाज करा रहे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले अजय कुमार का इन दोनों युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करवा दिया गया था, लेकिन दोनों ने उसी वक्त अजय की हत्या की योजना बना ली थी।

गुरुवार, 24 अप्रैल की सुबह जब अजय अपने कमरे में सो रहा था, तभी दोनों आरोपी चुपके से उसके कमरे में दाखिल हुए। योजना के मुताबिक, एक ने अजय का मुंह दबाया और दूसरे ने चम्मच से उसके गले और छाती पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की जानकारी मिलते ही नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में हरमनदीप और गुरदीप को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि अजय कुमार द्वारा की गई कथित गाली-गलौज से नाराज़ होकर उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय की अध्यक्षता में सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित
Next: भतरौजखान पुलिस ने दिल्ली से दो वारंटियों को दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.