Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय की अध्यक्षता में सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय की अध्यक्षता में सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार पंकज कुमार बंसल ने गुरुवार कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने उनका स्वागत किया। बैठक में अपर सचिव भारत सरकार ने सहकारिता विभाग की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में उप निबंधक सहकारी समितियां हरीश चंद्र खंडूड़ी ने विभाग के कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। इस बैठक में अपर सचिव द्वारा ग्राम पंचायतों में डेयरी विकास, मत्स्य एवं कृषि ऋण सहकारी समितियों का गठन, एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, प्रधानमंत्री जन सुविधा केन्द्र, राष्ट्रीय सहकारी का डेटाबेस, नवगठित राष्ट्रीय सहकारी समितियों की सदस्यता आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारिता के महत्व को समझकर उसके उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनकी आजीविका संवर्धन हेतु कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सहकारिता से जुड़े सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाएं जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भौगौलिक परिस्थितियों के अनुरूप फसलों का चयन कर, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। बैठक के पश्चात अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम का भ्रमण किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड नीरज बेलवाल, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, सहायक निबंधक सहकारिता अल्मोड़ा रोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक हिमोत्थान राजेश मठपाल समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृत भाषा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं:  मुख्‍यमंत्री
Next: नशा मुक्ति केन्‍द्र में चम्‍मच से गोद कर अधेड़ की हत्‍या

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.