Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त, सिंधु जल संधि स्थगित, पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
  • राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त, सिंधु जल संधि स्थगित, पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

RNS INDIA NEWS 23/04/2025
rns featured image new

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए उसे स्पष्ट संदेश दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक में कई निर्णायक फैसले लिए गए, जिनमें सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाक नागरिकों के वीजा पर पूर्ण रोक शामिल है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि सीसीएस ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और सीमा पार आतंकवाद को लेकर गंभीर चिंतन किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से आतंकवाद का समर्थन नहीं छोड़ता, तब तक भारत सिंधु जल संधि को लागू नहीं करेगा।

ये लिए गए अहम निर्णय:

  • सिंधु जल संधि पर रोक: 1960 की इस संधि को स्थगित कर दिया गया है।

  • अटारी बॉर्डर बंद: बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। वैध प्रवेश वालों को 1 मई तक लौटने की अनुमति दी गई है।

  • वीजा प्रतिबंध: पाकिस्तानियों को किसी भी प्रकार का वीजा नहीं दिया जाएगा। सार्क वीजा छूट योजना के अंतर्गत जारी सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। वर्तमान में भारत में मौजूद पाक नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

  • उच्चायोग पर कार्रवाई: नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को persona non grata घोषित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा। साथ ही, पाक उच्चायोग के स्टाफ को 55 से घटाकर 30 तक सीमित करने का निर्देश दिया गया है।

  • भारतीय सलाहकारों की वापसी: भारत, इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को तत्काल प्रभाव से वापस बुलाएगा।

सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट, अपराधियों की तलाश तेज

सीसीएस बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। विदेश सचिव ने कहा कि भारत इस हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा और उनके प्रायोजकों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवादी गतिविधियों में शामिल या उन्हें अंजाम देने की साजिश रचने वालों को दुनिया भर से तलाशने और सजा दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास करता रहेगा, जैसा हाल ही में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण मामले में देखा गया।

इस निर्णय के बाद भारत-पाक संबंधों में और अधिक तनाव की संभावना है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक के खिलाफ उसकी नीति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में डीएम ने अफसरों के साथ पिरूल किया जमा
Next: पुस्तक दिवस पर चलाया रुद्रप्रयाग में मतदाता जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.