Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 जून से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार करेंगे संचालन
  • देहरादून

30 जून से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार करेंगे संचालन

RNS INDIA NEWS 21/04/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखण्ड से कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के प्रभाव से यह मार्ग अब यात्रा के लिए सुगम हो गया है। कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 से स्थगित रही यह धार्मिक यात्रा इस वर्ष 30 जून से आरंभ होगी। यात्रा का संचालन उत्तराखण्ड सरकार और विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में किया जाएगा।

नई दिल्ली में आयोजित विदेश मंत्रालय की बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा का प्रबंधन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा किया जाएगा। यात्रा दिल्ली से शुरू होकर पिथौरागढ़ जनपद के लिपुलेख पास से चीन में प्रवेश करेगी।

इस वर्ष कुल पांच दलों में 250 यात्री यात्रा करेंगे। प्रत्येक दल में 50 यात्री होंगे। पहला दल 10 जुलाई को लिपुलेख से चीन में प्रवेश करेगा, जबकि अंतिम दल 22 अगस्त को वापसी करेगा। यात्रियों का प्रवास टनकपुर, धारचूला, गुंजी और नाभीढांग में होगा, जहां acclimatization और विश्राम की व्यवस्था की गई है। चीन में तकलाकोट पहुंचने के बाद कैलाश पर्वत के दर्शन किए जाएंगे। वापसी यात्रा के दौरान दल बूंदी, चौकोड़ी और अल्मोड़ा में रात्रि विश्राम के पश्चात दिल्ली पहुंचेगा। पूरी यात्रा की अवधि 22 दिन निर्धारित की गई है।

यात्रा में भाग लेने वाले सभी यात्रियों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण दिल्ली में किया जाएगा। इसके बाद पिथौरागढ़ के गुंजी में आईटीबीपी के सहयोग से पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, ताकि ऊंचाई और कठिन भू-भाग में यात्रा के लिए यात्रियों की शारीरिक क्षमता का सुनिश्चित आकलन किया जा सके।

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और सरकार की ओर से भी इस यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदाता सूची को लेकर दावे, आपत्ति के सम्बंध में नहीं प्राप्त हुई एक भी अपील
Next: पुलिस मुठभेड़ में जेल से फरार हरियाणा का बदमाश गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.