Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दो पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दो पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 21/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें एक मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी शामिल था। मंत्री ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सोमेश्वर क्षेत्र के अमखोली गांव में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का उद्घाटन किया। 198.21 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय गृहणियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, मंत्री ने कोतवाल गांव में भी पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं उठाईं, जिनमें पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और आर्थिक सहायता की मांगें प्रमुख थीं। मंत्री ने मौके पर ही सहायक अभियंता पेयजल गीता भाकुनी से इन समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया और अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद, मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भकुना (ताकुला) में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं पर बैठक की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्कूलों, मंदिरों, सड़कों के डामरीकरण, राशन कार्ड और आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जैसी समस्याओं पर चर्चा की। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया और अधिकारियों को शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया गया। मंत्री ने ग्राम भकुना के मंदिर के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। दोपहर बाद, मंत्री ने गांव कोट्यूडा में एक खेल मैदान का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए छोटे कस्बों और गांवों में भी खेल मैदानों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के दौरान प्रदेश में बडा खेल ढांचा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसकी देखरेख और संचालन के लिए प्रदेश सरकार लिगेसी प्लान ला रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैर पर निकले व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत
Next: दूनागिरी इको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम में होम स्टे संचालकों ने दिखाया उत्साह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.