Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में हो रही बारिश बन रही तैयारियों में बाधक
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में हो रही बारिश बन रही तैयारियों में बाधक

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम में बीते कई दिनों से मौसम ने सबकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से जहां विभिन्न यात्रा तैयारियों में लगे लोगों को अव्यवस्थाएं पैदा हो रही हैं वहीं पुर्ननिर्माण कार्यो में भी बाधा पैदा हो रही है। मौसम से केदारनाथ में ठंडक भी लगातार जारी है। बीते तीन दिनों से केदारनाथ धाम में दोपहर बाद बारिश हो रही है। जिससे यहां पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी एवं पुर्ननिर्माण कार्य में लगी अनेक कंपनियों के कार्मिकों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। सबसे बड़ी दिक्कत बारिश के बीच गौरीकुंड से 16 किमी पैदल मार्ग होते हुए धाम पहुंचना है। जबकि इसके साथ ही केदारनाथ धाम में टेंट लगाने के साथ ही अन्य बाहरी कामों में जुटे लोगों को परेशानी हो रही है। पुनर्निर्माण में जुटे बुड स्टोन के साथ ही कई अन्य कम्पनियों के सामने भी बारिश से कई तरह की चुनौतियां आ रही है। बारिश में भीगकर काम करने से मजदूरों के स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बना है। रविवार को केदारनाथ धाम में एक ही घंटा मौसम खुला रहा जबकि सुबह भी बारिश हुई और फिर दोपहर बाद से लेकर सांय तक रिमझिम बारिश लगी रही। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है। बता दें कि अब केदारनाथ यात्रा शुरू होने में महज 11 दिन का समय शेष रह गया है ऐसे में यात्रा तैयारियों को समय पर पूरा करने में भी यात्रा से जुड़े विभागों के सामने भी बड़ी चुनौती है। वुड स्टोन के प्रभारी सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को दिनभर केदारनाथ में बारिश रही। हालांकि एक घंटे करीब मौसम साफ रहा। बारिश से यात्रा तैयारियां करने में दिक्कतें आ रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलयूसीसी धोखाधड़ी के आरोपियों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस
Next: खरकासारी के लोग दो हफ्ते से अंधेरे में रहने को मजबूर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.