Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रदेश रेड क्रॉस कार्यकारिणी की अनदेखी पर अल्मोड़ा में निंदा प्रस्ताव पारित, राज्यपाल को भेजा जाएगा पत्र
  • अल्मोड़ा

प्रदेश रेड क्रॉस कार्यकारिणी की अनदेखी पर अल्मोड़ा में निंदा प्रस्ताव पारित, राज्यपाल को भेजा जाएगा पत्र

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रेड क्रॉस की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा की जा रही अनियमितताओं और अल्मोड़ा इकाई की उपेक्षा को लेकर शनिवार को नगर निगम सभागार में एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्मोड़ा रेड क्रॉस की कार्यकारी सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन के बाद से उन्हें न तो किसी कार्यक्रम की सूचना दी जा रही है और न ही महत्वपूर्ण बैठकों में आमंत्रित किया जा रहा है। प्रतिनिधियों का कहना था कि प्रदेश कार्यकारिणी की इस उपेक्षा के कारण राष्ट्रीय स्तर पर रेड क्रॉस द्वारा निर्धारित उद्देश्यों और कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित करना संभव नहीं हो पा रहा है। अल्मोड़ा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार से विश्व की सबसे बड़ी सहायक संस्था का कार्य बाधित हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और यह निर्णय लिया गया कि इस विषय में प्रदेश की मनोनीत अध्यक्ष एवं राज्यपाल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस भेदभाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल, चेयरमैन आशीष वर्मा, मेयर अजय वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जगदीश कांडपाल, अर्जुन बिष्ट, गिरीश मल्होत्रा और मनोज भंडारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध मूल्य वृद्धि से मुकरा प्रशासन, उत्पादकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: नरेंद्रनगर में स्कूटी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.