Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वेतन बढ़ोतरी को लेकर पौड़ी में डॉक्टर आंदोलनरत
  • पौड़ी

वेतन बढ़ोतरी को लेकर पौड़ी में डॉक्टर आंदोलनरत

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सकों ने बुधवार को काला फीता बांधकर सेवाएं दीं। चिकित्सक एसडीएसीपी का समयानुसार लाभ दिए जाने, मेडिकल कॉलेज में सेवारत विशेषज्ञों की भांति वेतन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने सहित विभिन्न मांगों के समाधान की मांग उठाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर 5 मई को सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा। बुधवार को जिला अस्पताल पौड़ी सहित आसपास के अस्पतालों में सेवारत चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर सेवाएं दी। जिला अस्पताल के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने बताया कि चिकित्सकों को एसडीएसीपी (सिक्योर डायनेमिक एश्योरेंस करियर प्रमोशन) में 4, 9, 13 व 20 वर्ष की सेवा का लाभ मिलता है। लेकिन यह लाभ चिकित्सकों को समयानुसार नहीं मिल पा रहा है। जिसे समयानुसार प्रदान किया जाय। बालरोग विशेषज्ञ डा. हितेन जंगपांगी ने बताया कि मेडिकल कालेजों में सेवारत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भांति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सेवारत विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी वेतन में 50 फीसदी बढ़ोतरी प्रदान की जाए। प्रांतीय चिकित्सक संघ के प्रांतीय महासचिव डा. रमेश कुंवर ने बताया कि टिहरी, अल्मोड़ा, मसूरी व नैनीताल को सरकार ने सुगम श्रेणी में रखा है। जबकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते लंबे समय से इन स्थानों पर सेवाएं दे रहे चिकित्सक सुगम में नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने चारों स्थानों को दुर्गम की श्रेणी में रखे जाने की मांग की। चिकित्सक तबादला प्रक्रियां पारदर्शी किए जाने, सुगम-दुर्गम निर्धारीकरण के समाधान की मांग कर रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर 5 मई को सामूहिक इस्तीफा देंगे। काला फीता बांधकर सेवा देने वालो में डा. संजय त्यागी, डा. सुनील शर्मा, डा. आनंद, डा. धीरेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार, भेजा जेल
Next: कॉपरेटिव में साधन सचिवों को मिलेगा एक समान वेतन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.