Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अश्लील इशारे करने पर टोका तो कर दी परिवार की पिटाई
  • देहरादून

अश्लील इशारे करने पर टोका तो कर दी परिवार की पिटाई

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। टैंट लगाकर देशी दवाखाने का काम करने वाले व्यक्ति की पत्नी की ओर अश्लील इशारे कर दो युवकों ने भद्दी टिप्पणी की। बेटे ने जब उन्हें टोका तो उन्होंने साथियों के साथ पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर टैंट उखाड़कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद सहसपुर पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि विनोद पुत्र गुमान सिंह मूल निवासी नावोदय नगर रोशनाबाद जिला हरिद्वार हाल पता छोटा रामपुर सहसपुर ने तहरीर दी है। बताया कि वह सिंघनीवाला में टैंट लगाकर देशी दवाखाने का काम करता है। 14 अप्रैल दोपहर को वह अपनी पत्नी राधा, बेटा विशाल, ससुर महावीर के साथ टैंट में था। इसी दौरान उनकी पत्नी व बेटा टैंट से बाहर आए तो सामने बैठे शबीर पुत्र शेरखान व मनु पुत्र चेना निवासी सिंघनीवाला ने उनकी पत्नी के ओर अश्लील इशारे और टिप्पणी की। उनके बेटे ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने पत्नी और बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके ससुर ने बाहर आकर बीच बचाव किया तो वह दोनों वहां से चले गए। लेकिन कुछ ही देर में दोनों अपने दो और दोस्त साकीब पुत्र शेरखान और सोहेल पुत्र सलीम को साथ लेकर आए और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। सभी ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। जाते हुए उन्होंने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो टैंट उखाड़कर वह उन्हें जान से मार देंगे। पीड़ित के मुताबिक वह डर से अपना टैंट उखाड़कर अपने सुसर के यहां रामपुर में रह रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेलाकुई पुलिस ने पांच लाख की स्मैक पकड़ी
Next: बाड़वाला में बीस बीघा अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.