Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट के अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
  • अल्मोड़ा

महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट के अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री गंगा बिष्ट को महिला उद्यमिता विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर क्वारब पुल से लेकर चौघानपाटा तक पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। नवनियुक्त राज्य मंत्री के दर्जे से सम्मानित गंगा बिष्ट के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोधिया और करबला तिराहे पर ग्रामीण महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। चौघानपाटा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।

इसके बाद एक स्थानीय होटल में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। गंगा बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ की रीढ़ यहां की महिलाएं हैं और पलायन की चुनौती से निपटने के लिए उनका सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। सरकार की लखपति दीदी योजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, धर्मेंद्र बिष्ट, दर्शन रावत, कमल बिष्ट, कुंदन लटवाल, त्रिलोक लटवाल, त्रिलोचन जोशी, आशीष जोशी, अर्जुन बिष्ट, राजीव गुरूरानी, रवि रौतेला, गिरीश खोलिया, कैलाश गुरूरानी, रेखा आर्या, लता बोरा, लता पांडे, बीना नयाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस मामले में आरोपी को छह माह की सजा, 4.50 लाख का अर्थदंड
Next: सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिली 54 स्थाई फैकल्टी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.