Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य में किडनी मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा: डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य में किडनी मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा: डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 15/04/2025
rns featured image new

उत्तराखंड में तीन वर्षों में 3053 किडनी रोगियों को मिला निःशुल्क डायलिसिस का लाभ

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। बीते तीन वर्षों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 3053 किडनी रोगियों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन मरीजों को अब तक कुल 2.88 लाख से अधिक बार सफलतापूर्वक डायलिसिस प्रदान किया गया है, जो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता का प्रमाण है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की निगरानी और क्रियान्वयन व्यवस्था के चलते यह योजना निरंतर सफल हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में 166 डायलिसिस मशीनों के माध्यम से नियमित रूप से रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेशभर में 101 हीमो डायलिसिस मशीनों की मदद से 821 मरीजों को 78,773 बार डायलिसिस की सुविधा मिली, वहीं 17 मरीजों को पैरिटोनियल डायलिसिस भी उपलब्ध कराया गया। अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 129 मशीनों की सहायता से 984 मरीजों को 95,248 बार डायलिसिस की सेवा दी गई और 26 पैरिटोनियल मरीजों को उपचार मिला। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में मशीनों की संख्या बढ़कर 166 हो गई, जिनके माध्यम से अब तक 1174 किडनी रोगियों को 1,13,345 बार डायलिसिस की सुविधा दी जा चुकी है, जबकि 31 मरीजों को पैरिटोनियल डायलिसिस से उपचार मिला।

मंत्री रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में छह नए डायलिसिस केंद्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। ये केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग (पिथौरागढ़), जिला अस्पताल बौराड़ी (टिहरी), गोविंद सिंह महर राजकीय चिकित्सालय रानीखेत (अल्मोड़ा), उप जिला चिकित्सालय मसूरी (देहरादून) और उप जिला चिकित्सालय काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) में खोले जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर अपराध, नशे और नए कानूनों पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Next: लोक रंग और संगीत की छांव में कत्यूर महोत्सव का भव्य समापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.