Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नंदादेवी राजजात यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली प्रशासन ने कमर कसी
  • चमोली

नंदादेवी राजजात यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली प्रशासन ने कमर कसी

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  उत्तराखंड में नन्दादेवी राजजात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली प्रशासन ने कमर कस ली है। 2026 में प्रस्तावित इस यात्रा के शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने पर विशेषतौर से फोकस किया गया है।   चमोली जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नन्दा देवी राजजात की प्रशासनिक तैयारियां पर तेजी से कार्य करने के आदेश दिये हैं। तिवारी ने यात्रा तैयारियां को लेकर कई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है।   संबंधित अधिकारियों को यात्रा तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्माण और मूलभूत कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि समय रहते ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
नन्दादेवी राजजात के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
नन्दादेवी राजजात विश्व की सबसे लंबी और ऊंचाई तक पहुंचने वाली धर्म और आस्था की यात्रा है,यात्रा में यात्री 275 किलोमीटर की दूरी तय करते है और 17,500 मीटर की ऊँचाई तक पहुंचते हैं
पड़ाव और व्यवस्थाएं:   जिलाधिकारी द्वारा यात्रा तैयारी को लेकर आयोजित बैठकों में यात्रा के सभी पड़ावों पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालयों और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उरेडा विभाग को पड़ावों के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर भी सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रस्ताव और तैयारियां:    यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित विभिन्न बैठकों में विभागों को 2 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की सूची 10 अप्रैल तक जमा करने के निर्देश दिए गए थे। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडेय ने बताया कि 10 अप्रैल से पूर्व ही 641 प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं।
प्रशासन की तैयारियों पर प्रतिक्रिया:     देबाल विकास खंड के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख एव प्रशासक दर्शन दानू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी संदीप तिवारी की तैयारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यात्रा का अधिकांश भाग थराली व देबाल विकास खंडों में होना है, और प्रशासन की तैयारियां उत्साहवर्धक हैं।
सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश:    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2026 में होने वाल राजजात यात्रा को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजजात यात्रा उत्तराखंड की संस्कृत विरासत का जीवंत रूप है। यह यात्रा यहां के लोगो की आस्था और परंपराओं का अनुपम संगम है। सरकार इस यात्रा को भव्य और सुरक्षित रूप में संपन्न करने के लिए संकल्पबद्ध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य: तीरथ
Next: जौनसार बावर में बिस्सू पर्व का जश्न, पंचायती आंगनों में किया नृत्य

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.