Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकासनगर और जौनसार में बारिश, फसलों को नुकसान
  • देहरादून

विकासनगर और जौनसार में बारिश, फसलों को नुकसान

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। शुक्रवार रात से मौसम के करवट बदलने के बाद देर रात चकराता में शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक होती रही। बारिश के बाद सात हजार फिट की ऊंचाई पर बसे चकराता क्षेत्र में ठंड से लोग ठिठुर पड़े। बारिश के बाद पूरा दिन बरसात जैसा कोहरा छाया रहा। चकराता पहुंचे पर्यटकों ने भी सर्दी से बचने को गर्म कपड़े खरीदे। शुक्रवार को पूरा दिन चकराता में धूप खिली रही। रात को मौसम ने अचानक करवट बदली और रात 11 बजे बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद शनिवार सुबह से भी आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर तक बारिश होती रही। पूरा दिन बारिश होते रहने से अधिकतम तापमान 15 डिग्री पर आ गया व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे लोगो को सर्दी का अहसास होने लगा। अप्रैल माह में बारिश के साथ कोहरा छाए रहने से स्थानीय लोग हैरान नजर आए व वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में परेशानी हुई। बारिश व सर्दी के चलते दोपहर तक छावनी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोग अपने घरों में दुबके रहे व चकराता घूमने आए पर्यटक भी अपने होटलों में पैक रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने जैकेट, मफलर भी निकाल लिए। पर्यटकों ने भी गर्म कपड़ों की खरीदारी की साथ ही लोगों ने ठंड से बचने को अंगीठी और हीटर का सहारा लिया। सुबह से क्षेत्र में चल रही ठंडी हवाओं के चलते स्थानीय लोग व पर्यटक ठिठुरते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा में 118 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: गंगनहर में डूब रहे युवक को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.